गलियों में बह रहा नाले का पानी, परेशानी

Updated:
विज्ञापन

नप की सफाई व्यवस्था की खुल रही पोल, इसी लेन में स्थित हैं डीएवी तथा पीपीपी स्कूल जहानाबाद नगर : शहर के पॉश इलाके में शुमार खेतान लेन की पहचान गलियों में फैला नाली का पानी बन गया है. खेतान लेन की बदतर स्थिति नप की सफाई व्यवस्था का भी पोल खोल रही है. नप […]

विज्ञापन

नप की सफाई व्यवस्था की खुल रही पोल, इसी लेन में स्थित हैं डीएवी तथा पीपीपी स्कूल

जहानाबाद नगर : शहर के पॉश इलाके में शुमार खेतान लेन की पहचान गलियों में फैला नाली का पानी बन गया है. खेतान लेन की बदतर स्थिति नप की सफाई व्यवस्था का भी पोल खोल रही है. नप प्रशासन द्वारा पर्व के मौके पर शहर में साफ सफाई युद्ध स्तर पर चलाये जाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है. शहर के कई गलियों में नाली जाम होने के कारण गंदा पानी गलियों में फैला देखा जा सकता है.

खेतान लेन एनएच 83 को बाजार रोड से जोड़ता है. यह लेन इसलिए भी काफि महत्वपूर्ण है कि इसी लेन में डीएवी और प्रतिभा पल्लवन स्कूल जैसे शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय स्थित है. वहीं इसी लेन से शहर की एकमात्र महिला कॉलेज में पढ़ने जाने वाली छात्राएं भी आती जाती हैं. ऐसे में इस लेन की महत्ता शहरवासियों के लिए काफी अधिक है. इस लेन में नालियां जाम रहने के कारण नालियों का गंदा पानी गलियों में फैला हुआ है.

इसी गंदे पानी से होकर स्कूली बच्चे विद्यालय आते जाते हैं. साथ ही इन बच्चों को लाने ले जाने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचते हैं. इससे स्थानीय लोगों को तो परेशानी होती ही है शहर के अन्य इलाके से आने वाले बच्चों तथा अभिभावकों को भी इस परेशानी से जूझना पड़ता है. स्थानीय लोगों तथा विद्यालय संचालकों द्वारा कई बार इस संबंध में नप प्रशासन से शिकायत किया गया है. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.

खेतान लेन में सड़क पर बह रहा नाले का पानी.

बार-बार िशकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय की ओर जाने वाली गली में जब यह हाल है तो शहर के अन्य गलियों का क्या हाल होगा यह सोच सकते हैं.

अरुण कुमार

नप प्रशासन के नाक के नीचे जब सफाई व्यवस्था का यह हाल है तो सोचिए पूरे शहर की सफाई व्यवस्था कैसी होगी. गलियों में गंदगी का अंबार ही शहर की पहचान बनी है

राम कुमार

इस गली में हमेशा नाली का पानी बहता रहता है. बार-बार इसकी शिकायत की जाती है, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन कर लिया जाता है.

अशोक कुमार

गलियों में गंदा पानी फैले रहने के कारण आना जाना मुश्किल हो रहा है लेकिन मजबूरन लोगों को इस रास्ते से आना जाना पड़ रहा है.

राजू कुमार

नियमित हो रही सफाई

शहर की गलियों की नियमित रूप से साफ सफाई कराया जा रहा है. वहीं नालियों की भी साफ सफाई करायी जाती है.

संजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन