नवरात्र आज से शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जहानाबाद नगर : शनिवार से नवरात्र आरंभ हो जायेगा. नवरात्र के दौरान नौ देवियों की पूजा की जायेगी. नवरात्र को लेकर शुक्रवार को शहर में पूरे दिन गहमा गहमी की स्थिति बनी रही. बाजारों में जहां खरीदारों की भीड़ लगी रही वहीं कलश खरीदने के लिए […]
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
जहानाबाद नगर : शनिवार से नवरात्र आरंभ हो जायेगा. नवरात्र के दौरान नौ देवियों की पूजा की जायेगी. नवरात्र को लेकर शुक्रवार को शहर में पूरे दिन गहमा गहमी की स्थिति बनी रही. बाजारों में जहां खरीदारों की भीड़ लगी रही वहीं कलश खरीदने के लिए भी लोग इंतजार करते दिखे. शनिवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्र आरंभ हो जायेगा. पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में दुर्गम नामक राक्षस ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर उनसे वरदान प्राप्त किया था. इसके बाद चारों वेद व पुराणों को अपने कब्जे में लेकर छिपा दिया था.
इससे पूरे संसार में वैदिक कर्म बंद हो गये थे और चारों ओर अकाल पड़ गया था. पेंड़-पौधे व नदी-नाले भी सूखने लगे थे, जीप जंतु मरने लगे थे. चारों ओर हाहाकार मच गया था. सृष्टी को बचाने के लिए देवताओं ने व्रत रखकर नव दिन तक मां जगदंबा की आराधना कर माता से सृष्टी बचाने की विनती की. तब मां भगवती व असुर दुर्गम के बीच घामासान युद्ध हुआ था. मां भगवती ने दुर्गम का वध कर देवताओं को निर्भय कर दिया तभी से नव दुर्गा तथा नव व्रत का शुभारंभ माना जाता है.
कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त :01 अक्तूबर को सुबह 06:06 बजे से सुबह 09:24 बजे तक शुभ मुहूर्त है जिसमें कलश स्थापना की जा सकती है. जो लोग इस योग में कलश स्थापना न कर सकें वे अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक कलश स्थापित कर सकते हैं. महानिशा पूजन 08 अक्तूबर को किया जायेगा. महाअष्टमी व्रत 09 अक्तूबर को और महानवमी का व्रत 10 अक्तूबर को होगा. महाअष्टमी व्रत का पारण 10 अक्तूबर को सुबह किया जायेगा. नवरात्र व्रत का पारण 11 अक्तूबर को सुबह 06:13 बजे के बाद होगा. नवरात्र हवनादि नवमी तिथि 10 अक्तूबर को शाम 05:55 बजे के पूर्व कर लिया जाना चाहिए.
कलश तथा पूजन सामग्री की खुब हुई बिक्री :नवरात्र को लेकर शुक्रवार को बाजार में काफी गहमागहमी रही. नवरात्र पाठ करने वाले लोग कलश के साथ ही पूजन सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखे. नवरात्र को लेकर शहर के कई चौक चौराहे पर कलश व दीये की दुकानें सजी हुई थी जहां बड़ी संख्या में खरीदार कलश खरीदते देखे जा रहे थे. वहीं विभिन्न पूजा पंडालों तथा घर-घर में कलश स्थापना की तैयारी चल रहा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










