जमा है बारिश का पानी, घरों से निकलना मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पिछले 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलधार बारिश ने शहर को झील में तब्दील कर दिया है. बारिश के बाद शहर में कई मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है. जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. बारिश के के बाद शहर के राजाबाजार की स्थिति काफी […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : पिछले 12 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलधार बारिश ने शहर को झील में तब्दील कर दिया है. बारिश के बाद शहर में कई मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है. जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. बारिश के के बाद शहर के राजाबाजार की स्थिति काफी बदतर हो गयी है. मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है जिसके कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों में तो बारिश का पानी भी घुस रहा है.

सत्संग नगर रोड़ नंबर एक में रास्ता अवरूद्ध रहने के कारण रास्ते पर एक फूट पानी जमा है. वहीं कृष्णानगर, सरगणेश दत नगर, हनुमान नगर, उतरी दौलतपुर, दक्षिणी दौलतपुर, निजामुद्दीनपुर, माधवनगर, मोर्या नगर, शांति नगर, श्याम नगर, मलहचक, जाफरगंज, कृष्णापुरी कॉलोनी आदी मुहल्ले में बारिश का पानी जमा है. जिसके कारण लोगों को घरों से निकालना भी मुश्किल हो गया है. बाजार निकलने के लिए जमा बारिश के पानी के कारण लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है. बारिश ने नगर पार्षद के जल निकासी के व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन