एक हार और दो झटके! न्यूजीलैंड से शिकस्त के बाद ICC ने इंग्लैंड पर ठोका जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

आउट होने के बाद पवेलियन वापस जाते हुए जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड को ICC से बड़ा झटका लगा है. धीमी ओवर गति के कारण टीम के 12 WTC अंक काट दिए गए हैं, जबकि खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

England Lose 12 WTC Points: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 253 रन की करारी हार झेलने के कुछ ही घंटों बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने द ओवल टेस्ट में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए इंग्लैंड पर कार्रवाई करते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में 12 अंक काट दिए हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.

12 ओवर पीछे रहने पर हुई कार्रवाई

ICC की ओर से जारी बयान के अनुसार, समय को ध्यान में रखने के बाद इंग्लैंड निर्धारित लक्ष्य से 12 ओवर पीछे पाया गया. इसी वजह से टीम पर WTC के 12 अंक काटने की सजा सुनाई गई. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक, कोई भी टीम जितने ओवर पीछे रहती है, उसे उतने ही अंक गंवाने पड़ते हैं. ऐसे में इंग्लैंड को सीधे 12 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा.

खिलाड़ियों की मैच फीस का 50 प्रतिशत कटा

ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से संबंधित उल्लंघन पर खिलाड़ियों को प्रत्येक कम ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ता है. इंग्लैंड 12 ओवर पीछे रहा, जिसके चलते खिलाड़ियों की मैच फीस का कुल 50 प्रतिशत काट लिया गया. ICC ने अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माने का प्रावधान लागू करते हुए यह सजा दी.

WTC अंक तालिका में सातवें स्थान पर फिसला इंग्लैंड

इस सजा का सीधा असर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर पड़ा है. इंग्लैंड के खाते में अब 38 अंक रह गए हैं और टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है. साथ ही उसका पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) भी 34.72 से गिरकर 26.38 हो गया है, जिससे फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति और मुश्किल हो गई है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रैंकदेशमैचजीतहारड्रॉपेनल्टी अंकअंकपीसीटी (%)
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3श्रीलंका210101666.67
4न्यूजीलैंड531104066.67
5बांग्लादेश421102858.33
6भारत944105248.15
7इंग्लैंड12471143826.38
8पाकिस्तान4130848.33
9वेस्टइंडीज8071044.17

जो रूट ने स्वीकार की गलती

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जो रूट ने धीमी ओवर गति के आरोप को स्वीकार कर लिया. उन्होंने ICC द्वारा प्रस्तावित सजा मान ली, जिसके कारण मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह आरोप मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर रॉड टकर तथा चौथे अंपायर ग्राहम लॉयड ने लगाया था. वहीं ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने सजा सुनाई.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने बीच एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को डांटा, वजह जानकर फैंस कर रहे तारीफ; देखें VIDEO

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola