पुल से उतरा पानी, शुरू नहीं हुआ आवागमन
जहानाबाद (नगर) : शहर से होकर बहनेवाली दरधा नदी में रविवार की रात आये उफान के बाद सांईं मंदिर रोड में बने पुल तथा जाफरगंज पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया था. मंगलवार को नदी का जल स्तर कमने के बाद सांईं मंदिर रोड पुल से पानी उतर गया है. हालांकि इस पुल से […]
जहानाबाद (नगर) : शहर से होकर बहनेवाली दरधा नदी में रविवार की रात आये उफान के बाद सांईं मंदिर रोड में बने पुल तथा जाफरगंज पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ गया था. मंगलवार को नदी का जल स्तर कमने के बाद सांईं मंदिर रोड पुल से पानी उतर गया है. हालांकि इस पुल से आवागमन अभी शुरू नहीं हुआ है.
फिसलन की वजह से लोग अब भी इस पुल से आने-जाने से बच रहे हैं. वहीं, जाफरगंज पुल पर अब भी पानी है. सांईं मंदिर रोड व जाफरगंज पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण तथा दरधा नदी का डायवर्सन क्षतिग्रस्त रहने से वाहनों के आवागमन के लिए एकमात्र रास्ता एनएच 83 बचा है. ऐसे में वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है. हालांकि सांईं मंदिर रोड पुल से पानी नीचे आ जाने से थोड़ी राहत मिली है. इस पुल का भी उपयोग अब होने लगेगा. वहीं, जल स्तर में कमी के कारण कई निचले इलाकों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है. दरधा नदी का उफान शांत होने के बाद जल स्तर लगातार कमता जा रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










