बीडीओ से दुर्व्यवहार करने के मामले में मुखिया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आक्रोश. सदर प्रखंड कार्यालय में हुई घटना, हंगामा एफआइआर दर्ज करा बीडीओ ने डीएम-एसपी को दी घटना की जानकारी जहानाबाद : सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की शाम करीब चार बजे अफरातफरी और हंगामा मच गया. बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उनके साथ मारपीट कर उन्हें जान से मार डालने की […]

विज्ञापन

आक्रोश. सदर प्रखंड कार्यालय में हुई घटना, हंगामा

एफआइआर दर्ज करा बीडीओ ने डीएम-एसपी को दी घटना की जानकारी
जहानाबाद : सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की शाम करीब चार बजे अफरातफरी और हंगामा मच गया. बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उनके साथ मारपीट कर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नौरू पंचायत के मुखिया नागेंद्र सिंह उर्फ छोटन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखिया को थाने के हाजत में बंद कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बीडीओ ने अपने साथ हुई घटना के सिलसिले में डीएम और एसपी को भी सूचित किया है.
सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर कार्यालय कक्ष में दुर्व्यवहार किये जाने और ब्लॉक परिसर में उक्त मुखिया के साथ कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा हंगामा मचाने के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बीडीओ ने बताया कि वे अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी कामकाज का निबटा रहे थे. उसी दौरान एक गाड़ी पर सवार मुखिया अपने कुछ लोगों के साथ वहां आये. पहले तो इंदिरा आवास के संबंध में 10-15 मिनट तक बात की और अचानक आग बबूला हो उठे. बीडीओ का कहना है कि मुखिया ने गालियां दी, उनका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट की. कार्यालय कर्मियों के सहयोग के साथ उपद्रव मचा रहे मुखिया को कक्ष से बाहर निकाला गया.
लेकिन वे अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक परिसर में अनाप-सनाप लब्जों का प्रयोग करते हुए हंगामा मचाने लगे. इसकी सूचना उन्होंने नगर थाने में दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपित मुखिया को गिरफ्तार कर थाने लाये. मौका पाकर मुखिया के समर्थक वहां से फरार हो गये. अपने साथ हुई घटना के सिलसिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है और इसकी जानकारी डीएम- एसपी को भी दी है. उधर, आरोपित मुखिया छोटन यादव का कहना है कि वे इंदिरा आवास के कुछ लाभुकों की दूसरी किस्त की राशि के संबंध में प्रखंड कार्यालय में गये थे और बीडीओ से जानकारी ले रहे थे. उन्होंने बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट की घटना से इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन