मजदूर यूनियन ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के प्रखंड कमेटी ने नौ सूत्री मांगों को लेकर जहानाबाद प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना बाद में सभा में तब्दील हो गया. जिसकी अध्यक्षता रामप्रसाद पासवान ने किया. धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा में 200 दिन काम एवं 350 रुपया मजदूरी, […]

विज्ञापन

जहानाबाद सदर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के प्रखंड कमेटी ने नौ सूत्री मांगों को लेकर जहानाबाद प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना बाद में सभा में तब्दील हो गया. जिसकी अध्यक्षता रामप्रसाद पासवान ने किया. धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा में 200 दिन काम एवं 350 रुपया मजदूरी,

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पीडीएस दुकान से दो रुपया की दर से 35 किलो अनाज प्रत्येक परिवार को देने, नकदी भुगतान को रद्द करने, भूमिहीनों को इंदिरा आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने और राशि 56 लाख करने, पेंशन प्रत्येक माह देने, सभी दलितों के गांवों में बिजली, सड़क देने, बाढ़ से हुए क्षति का मुआवजा शीघ्र देने, कमजोर वर्ग के महिलाओं पर अत्याचार रोकने, चन्धरिया गांव में महंत के 25 विगहा जमीन गरीबों के बीच वितरण करने और न्युनतम मजदूरी लागू करने की मांग की है. बाद में एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ से मिल कर नौ सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में राम प्रसाद पासवान, विनोद मांझी, शिव गोविन्द राम, गिरानी साव और राजेश पासवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन