पेंशन के पैसे के लिए मां व पिता को बेरहमी से पीटा

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध दंपती ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बेटा-पतोहु व पोता को किया नामजद जहानाबाद : चंद पैसे की लालच में एक पुत्र ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपने वृद्ध माता-पिता को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. कुछ दिनो पूर्व जब पिटाई की गयी थी तो वृद्ध […]

विज्ञापन

वृद्ध दंपती ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

बेटा-पतोहु व पोता को किया नामजद
जहानाबाद : चंद पैसे की लालच में एक पुत्र ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर अपने वृद्ध माता-पिता को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. कुछ दिनो पूर्व जब पिटाई की गयी थी तो वृद्ध दंपति ने कुछ नही बोला था. अपना इलाज कराया लेकिन गुरूवार को फिर से जब उनकी पिटाई की गयी तो वे पुरी तरह विफर गये और शिकायत लेकर न्याय के लिए पहुंच गये नगर थाने में. इस मामले में पिटाई से पीड़ित वृद्ध रामसुरेश सिंह के बयान पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. जिसमें उनके पुत्र विमल कुमार, पतोहु नीलम देवी और पोता चंदन कुमार को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी के सूचक उक्त वृद्ध शहर के पटेल नगर राजाबाजार के निवासी हैं. उनका कहना है कि वे अपनी सेवा से रिटायर कर गये हैं और उन्हें जीविकोपार्जन के लिए पेंशन मिलती है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 28 अगस्त को उक्त अभियुक्तों ने उनकी निर्दयता पूर्वक पिटाई की है. साथ-साथ उनकी पत्नी को भी बेरहमी से मारा. यह भी कहा है कि बेटा-पुतोह और पोते ने दोनों वृद्ध पति-पत्नी को तब तक मारा जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गये. बुरी तरह घायल हो जाने के बाद वृद्ध दंपति ने पहले शहर के एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया और स्थिति गंभीर रहने के कारण दोनो का इलाज पटना के एक प्राइवेट क्लिनिक में कराया गया. 04 सितंबर तक वृद्ध दंपति ने अपना इलाज पटना में कराया और फिर वापस अपने पटेल नगर स्थित घर आये. उनका कहना है कि पेंशनमद के पैसे नहीं दिये जाने के कारण उनलोगों को पीट पीटकर मार डालने की कोशिश की गयी. पटना से इलाजकर लौटने के बाद गुरूवार को फिर उनपर हमला किया गया. बेटा-पुतोह ने एक बार फिर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. नगर थाने में दर्ज मामले के आलोक में पुलिस अारोपितों को पकड़ने के लिए कारवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन