प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत

Updated:
विज्ञापन

राेते-िबलखते परिजन. जहानाबाद सदर : एक ओर सरकार द्वारा मातृत्व मृत्यु दर घटनो के लिए अभियान चलाया जा रहा है. वहीं बुधवार को सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गया. प्रसूति की मौत के बाद प्रसव वार्ड से चिकित्सक व कर्मी गायब हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद प्रखंड […]

विज्ञापन

राेते-िबलखते परिजन.

जहानाबाद सदर : एक ओर सरकार द्वारा मातृत्व मृत्यु दर घटनो के लिए अभियान चलाया जा रहा है. वहीं बुधवार को सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गया. प्रसूति की मौत के बाद प्रसव वार्ड से चिकित्सक व कर्मी गायब हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के धंधर बिगहा के अजीत पासवान के 20 वर्षीय पत्नी पुनम देवी को प्रसव के लिए मंगलवार की रात्रि में सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
आज उसने एक बच्चा को जन्म दिया. बच्चा का जन्म देने के कुछ देर बाद पुनम देवी की मौत हो गयी. हालांकि बच्चा स्वस्थ है. पूनम देवी की मौत के बाद सदर अस्पताल में उसके परिजनों द्वारा किया जा रहा विलाप से अस्पताल का माहौल गमगीन बन गया. परिजनों ने मौत के लिए चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. वहीं मखदुमपुर प्रखंड के सिरपतपुर गांव से आयी एक प्रसूति का भी मौत हो गया.
उक्त महिला का मखदुमपुर से जहानाबाद सदर अस्पताल के रेफर कर दिया गया था. यहां डाक्टर ने उक्त महिला को देखा तथा तत्काल पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल में एम्बुलेंस पर ही उक्त महिला ने दम तोड दिया. प्रसूति के मौत के बाद प्रसव वार्ड से चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन