मलहचक से चोरों ने की एक लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद िबखरा पड़ा सामान. जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह की कारस्तानी बढते ही जा रही है. इस बार चोरों ने शहर के मलहचक मुहल्ला सोइया घाट के समीप एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. खबर के अनुसार मुहल्ले के निवासी पप्पु मिस्त्री के घर में मंगलवार की […]

विज्ञापन

चोरी के बाद िबखरा पड़ा सामान.

जहानाबाद : शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह की कारस्तानी बढते ही जा रही है. इस बार चोरों ने शहर के मलहचक मुहल्ला सोइया घाट के समीप एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. खबर के अनुसार मुहल्ले के निवासी पप्पु मिस्त्री के घर में मंगलवार की रात चोरी हो गयी. उनके घर से 70 हजार रुपये नगद, गहने एवं मोबाइल फोन समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोर ले भागे. घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि घर के सभी सदस्य सोये हुये थे. तीन बजे भोर में पप्पु मिस्त्री की नींद खुली और जब वे अपने छत के ऊपर वाले कमरे में गये तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोर कमरे में एक बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नगद एवं आभूषण और इसके अलावा एक दूसरे कमरे में रखे मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये ले भागा.
सुबह होने पर मुहल्ले के लोगों की भीड़ लग गयी. अज्ञात चोरों के संदर्भ में गृहस्वामी ने इसकी सूचना नगर थाने में दी है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. बता दें कि इसके एक ही दिन पूर्व अरवल मोड़ के समीप हार्डवेयर के एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से करीब 20 हजार रुपये के सामान चुरा लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन