राहत शिविर में फिर से मिलने लगा खाना
सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड के चकेयाज कृषि फाॅर्म के बाढ़पीड़ितों को राहत शिविर में खाना मिलने लगा है. अंचलाधिकारी ने मंगलवार की शाम से पुनः खाना खिलवाने की शुरुआत कर दी है. शिविर में 594 लोग खाना खाते हैं. ज्ञात हो कि सोमवार को सीओ ने राहत शिविर को बंद कर दिया था. बंद किये […]
सहदेई बुजुर्ग : प्रखंड के चकेयाज कृषि फाॅर्म के बाढ़पीड़ितों को राहत शिविर में खाना मिलने लगा है. अंचलाधिकारी ने मंगलवार की शाम से पुनः खाना खिलवाने की शुरुआत कर दी है. शिविर में 594 लोग खाना खाते हैं. ज्ञात हो कि सोमवार को सीओ ने राहत शिविर को बंद कर दिया था. बंद किये जाने के विरोध में महनार स्टेशन रोड को झुरुखिया के निकट बाढ़पीड़ितों ने घंटों जाम रखा था.
चकेयाज के कृषि फाॅर्म में रह रहे सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण झुरुखिया के निकट रंजीत सिंह के निर्माणाधीन भवन में शरण लिये हुए हैं. प्रशासन ने इसी को बाढ़ राहत शिविर घोषित कर रखा था. वहां बाढ़पीड़ितों को सरकार की ओर से भोजन पानी दिया जा रहा था, लेकिन सोमवार को इस राहत शिविर को बंद कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










