बारिश से एनएच 83 झील में तब्दील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्टेशन परिसर तथा विद्यालय परिसर में जलजमाव लोगों की बढ़ी परेशानी, आवागमन में हो रही दिक्कत जहानाबाद नगर : सोमवार की शाम से जिले में हो रही बारिश जहां किसानों के लिए खुशी का उपहार लेकर आया है वहीं आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. लगातार हुई बारिश के कारण शहर […]
विज्ञापन
स्टेशन परिसर तथा विद्यालय परिसर में जलजमाव
लोगों की बढ़ी परेशानी, आवागमन में हो रही दिक्कत
जहानाबाद नगर : सोमवार की शाम से जिले में हो रही बारिश जहां किसानों के लिए खुशी का उपहार लेकर आया है वहीं आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. लगातार हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शहर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 83 कई स्थानों पर झील में तब्दील हो गया है. वहीं कई विद्यालय परिसर एवं निचले इलाके में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण जिले से होकर गुजरने वाली नदियों का जल स्तर भी बढ़ने लगा है.
जिला मुख्यालय के इंडेन गैस एजेंसी के समीप एनएच 83 पर जल जमाव के कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी के साथ ही पैदल यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पैदल यात्री जहां गंदे पानी के छीटों से तरबतर होते दिखे वहीं वाहन चालक भी पानी से बचने के लिए दायें -बायें करते नजर आये. एनएच किनारे बना नाला जाम रहने के कारण पानी की निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या हुई.
वहीं शहर के अन्य इलाके में भी जलजमाव की समस्या से लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क पर कीचकीच से लोगों की परेशानियां तो बढ़ी ही है कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.
रेलवे परिसर में जलजमाव से यात्री परेशान :पटना गया रेल खंड के मॉडल स्टेशन के रूप में शुमार जहानाबाद स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या से यात्री काफी परेशान हो रहे हैं
जलजमाव के कारण स्टेशन परिसर में आना जाना भी मुश्किल हो रहा है. जो यात्री जल्दी में ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन परिसर में जाने को दौड़ लगा रहे हैं उन्हें जलजमाव से होकर ही गुजरना पड़ रहा है. पूरे परिसर में पानी भरे रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी महिला तथा बुजुर्ग यात्रियों को उठानी पड़ रही है. पटना गया मुख्य मार्ग से स्टेशन परिसर में जाने के लिए बने सभी मार्गों पर पानी रहने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
स्कूल कैंपस में जलजमाव से बच्चे भी रहे परेशान :जिले में हुई बारिश के कारण विभिन्न विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. विद्यालय परिसर में जलजमाव छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है. हालांकि कई छात्रों ने जलजमाव के बीच विद्यालय आकर पठन पाठन का कार्य जारी रखे हैं. जिला मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय उँटा के कैंपस में जलजमाव से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










