दो पूर्व टैक्स कलेक्टरों पर एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कई सूचनाओं के बावजूद नहीं जमा की रसीद वसूली गयी राशि हड़प लिये जाने का है आरोप जहानाबाद : नगर पर्षद कार्यालय के दो पूर्व टैक्स कलेक्टर (कर संग्राहक) के द्वारा होल्डिंग टैक्स मद की राशि संग्रह करने के बावजूद उसे कार्यालय में जमा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है. तहसील की गयी […]
विज्ञापन
कई सूचनाओं के बावजूद नहीं जमा की रसीद
वसूली गयी राशि हड़प लिये जाने का है आरोप
जहानाबाद : नगर पर्षद कार्यालय के दो पूर्व टैक्स कलेक्टर (कर संग्राहक) के द्वारा होल्डिंग टैक्स मद की राशि संग्रह करने के बावजूद उसे कार्यालय में जमा नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है. तहसील की गयी राशि और कार्यालय की रसीद दोनों के द्वारा कार्यालय में जमा नहीं की गयी. इस सिलसिले में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कर संग्राहक मो आबिद हुसैन और मो जफर इकबाल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
खबर के अनुसार शहर के कुछ इलाके में होल्डिंग टैक्स संग्रह करने के लिए पूर्व में उक्त दोनों व्यक्तियों को कर संग्राहक के रूप में मानदेय पर नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के बाद दोनों टैक्स कलेक्टरों ने अपने-अपने संबंधित वार्डों में मकान मालिकों से टैक्स की वसूली की. बाद में कानूनी प्रावधान के तहत दोनों को कर संग्राहक के पद से हटा दिया गया था. वर्तमान में उक्त दोनों व्यक्ति कर संग्राहक नहीं हैं. लेकिन, इसके पूर्व उन्होंने वसूले गये टैक्स मद की राशि कार्यालय में जमा नहीं की. राशि के साथ-साथ रसीद पंजी (बही) भी उनलोगों के द्वारा जमा नहीं की गयी. इसके लिए कार्यालय के स्तर से कई बार सूचना दी गयी थी. नगर पर्षद के टैक्स दारोगा अशोक कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को सूचित किया की उक्त दोनों कर संग्राहकों ने राशि जमा नहीं की है. इस आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी ने दोनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए और तहसील की गयी राशि हड़प लिये जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के बाद मामले के अनुसंधानकर्ता अभियुक्तों को पकड़ने के लिए सक्रिय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










