लोगों को दें कानून की जानकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पैनल अधिवक्ता व पीएलवी की हुई बैठक जहानाबाद नगर : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वॉलेंटियर की बैठक हुई. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित साक्षी भवन में आयोजित बैठक में उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया. साथ ही […]
विज्ञापन
पैनल अधिवक्ता व पीएलवी की हुई बैठक
जहानाबाद नगर : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वॉलेंटियर की बैठक हुई. व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित साक्षी भवन में आयोजित बैठक में उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया. साथ ही जेल में खोले गये विधिक सहायता केंद्रों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रजनीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी को कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गयी.
साथ ही उन्हें गांव-गांव में जाकर लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए कहा गया. ताकि लोग न्याय के लिए जागरूक हो सकें. उन्हें बताया गया कि गांव-गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं से अवगत करायें. ताकि उन्हें न्याय पाने में परेशानी न हो. बैठक में कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










