ग्राहकों से बाजार हुआ गुलजार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : बाजारों की रौनक बढ़ी गयी है. हर तरफ ईद-उल-फितर को लेकर तरह-तरह की दुकानें व ग्राहकों की भीड़ दिखायी दे रही है. शहरी क्षेत्र में देर रात तक मुसलमान भाई खरीदारी करने में जुटे हैं. पर्व को हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाने को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है. शहर […]

विज्ञापन
जहानाबाद (नगर) : बाजारों की रौनक बढ़ी गयी है. हर तरफ ईद-उल-फितर को लेकर तरह-तरह की दुकानें व ग्राहकों की भीड़ दिखायी दे रही है. शहरी क्षेत्र में देर रात तक मुसलमान भाई खरीदारी करने में जुटे हैं. पर्व को हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाने को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है. शहर के हाट-बाजारों में स्थित कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगने लगी है.
जुते-चप्पल की दुकानें भी गुलजार हैं. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार की दुकानें सेवई के लच्छे सजी हुई हैं, जहां देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. शहर के अरवल मोड़, कच्ची मसजिद, अस्पताल मोड़, पंचमहल्ला आदि स्थानों पर दर्जनों की संख्या में सेवई के लच्छे की अस्थायी दुकानें सज गयी हैं. बाजार में 80 से 300 रुपये किलो की दर से लच्छे उपलब्ध हैं. ईद पर लच्छे का विशेष महत्व है. इसको देखते हुए बाजारों में कई प्रकार के लच्छे मौजूद हैं. लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.
वहीं, डिमांड को देखते हुए कपड़ा दुकानदारों ने कुरते-पायजामे से अपनी दुकानें सजा रखी हैं, जहां ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. बाजार में तीन सौ से एक हजार रुपये तक के कुरते पायजामे उपलब्ध हैं. ईद के मौके को खास बनाने की हर तरफ तैयारी चल रही है. अन्य प्रदेश में रहनेवाले लोग भी पर्व की खुशियां अपनों के बीच मनाने को वापस आ रहे हैं.बच्चे अभी से अपनों के बीच ईद की खुशियां बांटने लगे हैं तथा ईदी पाने की ख्वाहिश व्यक्त कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन