30 सितंबर तक ब्लैक मनी को करें व्हाइट

Updated:
विज्ञापन

45 प्रतिशत टैक्स देकर अघोषित संपत्ति को करें घोषित जहानाबाद (नगर) : ब्लैक मनी को व्हाइट करने का सरकार ने अंतिम मौका दिया है. 30 सितंबर तक अपनी अघाेषित संपत्ति व आय की घोषणा कर उस पर 45 प्रतिशत टैक्स देकर उसे घोषित संपत्ति बनाएं. इस दौरान आपसे अघोषित संपत्ति के बारे में कोई भी […]

विज्ञापन

45 प्रतिशत टैक्स देकर अघोषित संपत्ति को करें घोषित

जहानाबाद (नगर) : ब्लैक मनी को व्हाइट करने का सरकार ने अंतिम मौका दिया है. 30 सितंबर तक अपनी अघाेषित संपत्ति व आय की घोषणा कर उस पर 45 प्रतिशत टैक्स देकर उसे घोषित संपत्ति बनाएं. इस दौरान आपसे अघोषित संपत्ति के बारे में कोई भी जानकारी नहीं पूछी जायेगी. उक्त बातें आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त सीजे सिंह ने कहीं. उन्होंने चैंबर ऑफ काॅमर्स से जुड़े व्यवसायियों तथा आयकर अधिवक्ताओं को आइडीएस- 2016 के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 20 वर्षों में पहली बार इस योजना का शुभारंभ किया गया है.
इसके तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 या इससे पूर्व के वर्षों के लिए अपनी अघोषित आय चाहे संपत्ति के रूप में हो या अन्य किसी रूप में को घोषित कर परेशानी से बच सकते हैं. वैसे व्यक्ति जो इस योजना के अधीन घोषणा करते हैं उन्हें अघोषित संपत्ति का 45 प्रतिशत कर देकर इसे घोषित संपत्ति बनायी जा सकती है. उन्होंने बताया कि 1 जून, 2016 से 30 सितंबर, 2016 तक ऐसी संपत्तियों की घोषणा की जा सकती है. इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डाॅ पीएन शर्मा ने बताया कि फाॅर्म एक में अघोषित संपत्ति को 30 सितंबर तक घोषित किया जा सकता है, जबकि टैक्स का भुगतान 30 नवंबर तक किया जा सकता है. आयकर विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में व्यवसायियों द्वारा कई सवाल किये गये. कार्यक्रम में आयकर अधिकारी संजय कुमार, आरपी सिंह, अधिवक्ता सूर्यभूषण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन