स्कूल में हमला कर संचालक को पीटा

Updated:
विज्ञापन

नकद रुपये, मोबाइल फोन व सोने की चेन लूटकर ले भागे अपराधी चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी जहानाबाद : शहर के शांति नगर मोहल्ला स्थित रोजिएट किड्जी नामक स्कूल में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हमला कर अपराधियों ने विद्यालय के संचालक अमित कुमार को पीट कर […]

विज्ञापन

नकद रुपये, मोबाइल फोन व सोने की चेन लूटकर ले भागे अपराधी

चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
जहानाबाद : शहर के शांति नगर मोहल्ला स्थित रोजिएट किड्जी नामक स्कूल में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हमला कर अपराधियों ने विद्यालय के संचालक अमित कुमार को पीट कर घायल कर दिया, और स्कूल में लूटपाट की. इस घटना के संबंध में जख्मी संचालक ने नगर थाने में चार लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जख्मी संचालक का यहां सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.
हमलावर अपराधी मसौढ़ी के निवासी बताये जाते हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि अमित कुमार अपने विद्यालय का संचालन कर रहे थे इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आठ की संख्या में आये अपराधियों ने स्कूल में घुस कर उनके साथ मारपीट की. पिटाई से बुरी तरह जख्मी अमित कुमार ने पुलिस को सूचित किया है कि हमलावर उनके विद्यालय से तीस हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और उनकी सोने की चेन लूटकर कर ले भागे. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन