सड़क दुर्घटना के दोषी को पुलिस करे गिरफ्तार : मांझी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को मिले सरकारी नौकरी काको : पूर्व मुख्यमंत्री हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग के दो छात्र अल्तमस मलिक तथा मो तौसीफ आलम की मौत के लिए दोषी लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. मांझी ने कहा कि गाड़ी […]
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को मिले सरकारी नौकरी
काको : पूर्व मुख्यमंत्री हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग के दो छात्र अल्तमस मलिक तथा मो तौसीफ आलम की मौत के लिए दोषी लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. मांझी ने कहा कि गाड़ी में से शराब की बोतल, संजीव कुमार राय की पासबुक, ऑनर बुक के साथ शराब खरीदने की रसीद भी मिलने के बावजूद अभी तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना नीतीश सरकार के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है. वे बुधवार को ये काको स्थित दोनों मृत इंजीनियरिंग के छात्रों के परिजनों से मिलने आये थे.
उन्होंने कहा कि सरकार दोनों मृतक छात्रों के परिजनों को नौकरी दे. उन्होंने घोषणा की कि अगर घटना के दोषी लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो इसके लिए राज्यस्तरीय आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि शराब पीने को लेकर आम लोगों की गिरफ्तारी लगातार हो रही है. वहीं, रसूखदार व्यक्तियों के नाम आने पर सारे साक्ष्य रहने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं होना इस बात को साबित करता है कि आम लोगों के लिए अलग कानून तथा खास लोगों के लिए अलग कानून है.
काको जाने के पूर्व काको मोड़ पर हम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सत्येंद्र राउत, कन्हाई सिंह, विनोद पासवान, अखिलेश शर्मा, सुमंती देवी, रिंकु देवी, शत्रुघ्न मांझी आदि लोगों ने उनका स्वागत किया. पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान मुमताज आलम, हारूण रसीद, अख्तर इमाम, गुलाम गौस, निशांत अख्तर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. इससे पूर्व आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर प्रो एलपी शर्मा ने शोक संतप्त परिवार से मिल कर उन्हें सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










