पेंशनधारियों का एकाउंट कल तक उपलब्ध कराएं

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जिले के सभी पेंशनधारियों का खाता खुलवाना सुनिश्चित कराएं तथा उनका एकाउंट नंबर छह मई तक जिले को उपलब्ध कराएं. आइएफएससी कोड तथा आधार नंबर भी उपलब्ध कराया जाये. उक्त निर्देश जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी सीडीपीओ को दिया. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में करीब […]

विज्ञापन

जहानाबाद (नगर) : जिले के सभी पेंशनधारियों का खाता खुलवाना सुनिश्चित कराएं तथा उनका एकाउंट नंबर छह मई तक जिले को उपलब्ध कराएं. आइएफएससी कोड तथा आधार नंबर भी उपलब्ध कराया जाये. उक्त निर्देश जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी सीडीपीओ को दिया. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में करीब 85 हजार पेंशनधारी हैं.

सभी का खाता खुलवा उसकी संख्या उपलब्ध करायी जाये़ डीएम ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारकों की खाता संख्या तथा आधार संख्या की प्रविष्टी कराने को कहा. सीडीपीओ को आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं विकास मित्रों की मदद से खाता खुलवाने तथा उसे आधार से जुड़वाने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया. 52 हजार के ही खाता खुल पाये हैं. बैठक में सहायक निदेशक सहायक सुरक्षा कोषांग श्रुति देव नारायण, कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद व नोडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन