खेमस ने किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : शहरी क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर में नाला निर्माण की मांग को लेकर खेमस के बैनर तले शहरी गरीबों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व शहरी गरीबों द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग पर्याप्त जमीन होने के बावजूद नाला निर्माण में देरी, 40-50 वर्षों से […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : शहरी क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर में नाला निर्माण की मांग को लेकर खेमस के बैनर तले शहरी गरीबों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व शहरी गरीबों द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया.
जुलूस में शामिल लोग पर्याप्त जमीन होने के बावजूद नाला निर्माण में देरी, 40-50 वर्षों से बसे गरीब भूमिहीनों को बासगीत परचा देने, नाला निर्माण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की साजिश बंद करने, जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे. शहीद भगत सिंह नगर स्थित जिला कार्यालय से निकाला गया जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाकपा माले लंबे समय से जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर संघर्षरत है. जलजमाव के स्थायी निदान के लिए नाला निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना -प्रदर्शन व घेराव किया गया है.
लेकिन पटना व दिल्ली की सरकारें व जिला प्रशासन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर ठगने का काम किया है. सभा को भाकपा माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, महानंद, रामाधार सिंह, रामवली यादव, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र रविदास, संतोष केसरी आदि ने संबोधित किया. सभा के उपरांत पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपर समाहर्ता से मिल कर अपनी मांगों से संबंधित स्मार पत्र सौपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










