दिव्यांग दूल्हा देख लड़की ने किया शादी से इनकार

Updated:
विज्ञापन

गोरक्षणी देवी मंदिर में शादी की हो रही थी तैयारी लड़के को भटकता देख लड़की पक्ष को हुआ शक लड़की पक्ष ने उपहार की राशि लौटाने की मांग की जहानाबाद नगर : अपने दिल में लाखों अरमान संजोये घोड़े पर सवार होकर शादी रचाने आये एक दुल्हे को बिना शादी रचाये ही वापस लौटना पड़ा. […]

विज्ञापन

गोरक्षणी देवी मंदिर में शादी की हो रही थी तैयारी

लड़के को भटकता देख लड़की पक्ष को हुआ शक

लड़की पक्ष ने उपहार की राशि लौटाने की मांग की

जहानाबाद नगर : अपने दिल में लाखों अरमान संजोये घोड़े पर सवार होकर शादी रचाने आये एक दुल्हे को बिना शादी रचाये ही वापस लौटना पड़ा. दुल्हे की दिव्यांग होना उसकी शादी में अड़चन बन गया तथा दिव्यांगता के कारण ही लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया . बुधवार को यह नजारा गोरक्षणी देवी मंदिर परिसर में देखने को मिला . गया जिले के चांकद निवासी मोहन दास अपने पुत्र सुबोध दास की शादी कराने गोरक्षणी देवी मंदिर आया था .

वहीं काको थाना क्षेत्र के भदसारा निवासी संजय दास अपनी बेटी की शादी सुबोध से करने के लिए पूरे परिवार के साथ मंदिर प्रागंण में मौजूद था . शादी को लेकर दोनों पक्षों में काफी चहल-पहल देखी जा रहा थी . लड़की पक्ष द्वारा मंगल गीत गाये जा रहे थे . वहीं लड़का पक्ष के लोग शादी की खुशी में ठुमके लगा रहे थे . इसी दौरान लड़की की नजर लड़के पर पड़ी .लड़का को भटकते देख उसे शक हुआ . इस संबंध में लड़की ने अपने परिजनों से बात की .

लड़की के परिजनों ने जब लड़के से भटकने का कारण जानने का प्रयास किया तो इस बात का खुलासा हुआ कि लड़का दिव्यांग है. यह खबर जैसे ही लड़की को मिली , लड़की ने शादी से इंकार कर दिया . हालांकि लड़का पक्ष द्वारा लड़की को मनाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन लड़की शादी के लिए तैयारी नहीं हुई . इस बाबत लड़की के पिता ने बताया कि मार्च माह में शादी ठीक की गयी थी . हालांकि इस दौरान उसे लड़का नहीं दिखाया गया था .

बल्कि लड़के की फोटो दिखायी गयी थी . शादी ठीक होने पर अपनी क्षमता के अनुसार उपहार भी दिया था . लेकिन उसे भी आज ही पता चला कि लड़का दिव्यांग है . शादी से इंकार के उपरांत लड़की पक्ष द्वारा उपहार में दिये गये सामान की भी मांग की गयी . इस मामले को लेकर मंदिर प्रागंण में घंटों भीड़ रही. आखिरकार दोनों पक्ष अपने -अपने घरों के लिए रवाना हो गये .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन