अगलगी में तीन बीघे में लगी ईख जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों पर घटी अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी की पहली घटना बराबर थाना क्षेत्र के टेकौरा गांव में घटी. एक किसान ने अपने खेत में आग लगायी थी. उस आग से उठी चिनगारी से पवन यादव व सतेंद्र […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : प्रखंड क्षेत्र की दो अलग-अलग जगहों पर घटी अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी की पहली घटना बराबर थाना क्षेत्र के टेकौरा गांव में घटी. एक किसान ने अपने खेत में आग लगायी थी. उस आग से उठी चिनगारी से पवन यादव व सतेंद्र यादव के तीन बीघे में लगी ईख की फसल तथा खलिहान में रखे 90 बोझे गेहूं तथा 60 बोझे अरहर में आग लग गयी, जिसमें जल कर राख हो गया.

अगलगी की सूचना पाकर मौके पर दमकल वाहन पहुंच व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. अगलगी की इस घटना में लगभग 90 हजार की फसल जल गयी. अगलगी की दूसरी घटना अलबेला नगर गांव में घटी, जिसमें विद्या देवी का मकान जल कर राख हो गया तथा घर में रखा सारा सामान भी जल गया. दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया. सीओ अरुण कुमार वर्मा ने पीड़ित मालती देवी को सात हजार रुपये सहायता राशि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन