बिहार : भाकपा माओवादी संगठन के 2 नक्सली गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2016 10:15 PM
जहानाबाद: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस प्रशासन को एक बड़ी कामयाबी हासिलमिली है. जिले के हुलासगंज के अलावा खिजसराय थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर माओवादियों की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया. साथ ही संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये दोंनो […]
जहानाबाद: नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस प्रशासन को एक बड़ी कामयाबी हासिलमिली है. जिले के हुलासगंज के अलावा खिजसराय थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर माओवादियों की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया. साथ ही संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये दोंनो नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर सदस्य है और दोंनो संगठन के मगध जोन के कमांडर प्रदुमण शर्मा के काफी करीबी बताये जाते है.
गिरफ्तार माओवादियों में राकेश कुमार यादव गुलाबी पर (अतरी) और सुधीर यादव उर्फ क्रिमनल हुलासगंज के निर्माणीमठ गांव के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार माओवादियों के द्वारा हुलासगंज-खिजरसराय क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को लेवी के लिए बाधित करने की नियत से बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी. बताया गया है कि ठेकेदार पर दबदबा कायम कर लेवी वसूलने के लिए निर्माण कंपनी के बेसकैंप पर हमला कर वहां क्षति पहुचाने या निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने की इनकी योजना थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










