संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 6:28 AM
कलेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा बाधित रहने के कारण गुस्साये लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया. घटना बीते बुधवार की रात्रि की है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर गांव के पिंटू कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार था जिसे गांव वाले एवं परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में […]
कलेर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा बाधित रहने के कारण गुस्साये लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया. घटना बीते बुधवार की रात्रि की है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर गांव के पिंटू कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार था जिसे गांव वाले एवं परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया, परंतु हॉस्पिटल में एंबुलेंस सेवा बंद रहने के कारण निजी गाड़ी से अरवल ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही अरवल जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी. मौत की सूचना पाकर स्थानीय लोग स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. वहीं पुरानी खड़ी सरकारी एंबुलेंस एवं निजी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










