पछुआ हवा से बदला मौसम का िमजाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2019 7:23 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले में पछुआ हवा चलने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गयी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी, जिससे लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिले में पछुआ हवा चलने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गयी है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी, जिससे लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा.

पछुआ हवा चलने से तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी जा रही है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी. सोमवार की देर रात से ही पछुआ हवा चलना आरंभ हो गया था. जो मंगलवार को भी पूरे दिन जारी रहा. हवा के कारण लोगों को धूप में भी ठंड का अनुभव होता रहा, जिससे लोग गर्म कपड़ों में दिखे. ठंड का अहसास होने से गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगा है. वहीं ठंड की चपेट में भी लोग आने लगे हैं.
ठंड की चपेट में आये मरीज पहुंचने लगे अस्पताल :ठंड का अहसास होते ही लोग भी इसके चपेट में आने लगे हैं. मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों ने अधिकांश मरीज ठंड से ग्रसित थे.
कुछ सर्दी-बुखार से पीड़ित थे तो कुछ सिरदर्द व ठंड के कारण होने वाले अन्य बीमारियेां से ग्रसित बताये जा रहे थे. मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगा है. ओपीडी में काफी संख्या में सर्दी-बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं जिसका मुख्य कारण ठंड में लापरवाही बताया जा रहा है. अब तक ठंड का अहसास नहीं होने के कारण लोग लापरवाह थे. वे गर्म कपड़े पहनने के बजाय हाफ कपड़ों में ही देखे जा रहे थे. ऐसे में तापमान गिरने से वैसे लोग ठंड की चपेट में आने लगे हैं.
गर्म कपड़ों का करें इस्तेमाल
तापमान गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है. ऐसे में लापरवाही के बजाय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, ताकि ठंड से बचा जा सके. विशेष रूप से बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. साथ ही गर्म व ताजा भोजन व उबला हुआ पानी का उपयोग करें जिससे कि ठंड से बचा जा सके
डॉ अजय कुमार, चिकित्सक, सदर अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन