कलम छोड़ शिक्षा मंत्री ने थाम ली लाठी और तलवार, हैरत में पड़ गये लोग, शिक्षा मंत्री बोले...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 8:02 AM

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार शिक्षा मंत्री के हाथों में कलम की जगह तलवार आ जाने के कारण चर्चा हो रही है. मौका था मुहर्रम का. मुहर्रम के मौके पर उन्होंने जहानाबाद के कई अखाड़ों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों को करतब दिखाते […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार शिक्षा मंत्री के हाथों में कलम की जगह तलवार आ जाने के कारण चर्चा हो रही है. मौका था मुहर्रम का. मुहर्रम के मौके पर उन्होंने जहानाबाद के कई अखाड़ों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों को करतब दिखाते देख वह खुद को रोक नहीं पाये और अपने पैतृक गांव सुगांव के अखाड़े में कूद गये. अखाड़े में आते ही उन्होंने तलवार थाम ली. शिक्षा मंत्री के करतब को देख सभी हैरत में पड़ गये. साथ ही मौके मौजूद ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए ढोलक बजा कर मंत्री का उत्साह बढ़ाया.

शिक्षा मंत्री ने तलवारबाजी के साथ-साथ लाठियां भी भांजी. साथ ही ढोल भी बजाया. इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने मुहर्रम को आपसी सौहार्द का महीना बताया. साथ ही कहा कि मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा में भी आपसी सदभाव के साथ मुहर्रम मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि जब से मैंने होश संभाला है, मुहर्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आये हैं. इस तरह का आयोजन देख कर उन्हें बचपन की याद आ जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन