अपने सभी बच्चों के साथ मां ने ट्रेन के आगे लगायी छलांग, 4 की मौत

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में एक बड़ी खबर सामने आयी है, जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी. वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची […]
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में एक बड़ी खबर सामने आयी है, जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गयी. वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायल बच्ची को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है.
Bihar: Woman committed suicide along with her children on Patna-Gaya railway line near Jehanabad today; police investigation underway. One of the 3 children has survived with injuries.
— ANI (@ANI) August 25, 2019
गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ी हुई थी तीन साल की बच्ची
जानकारी के मुताबिक, मामला पटना-गया रेल खंड का है. कहा जा रहा है कि जहानाबाद से एक किलोमीटर दूर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास अहले सुबह तीन बच्चे और एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. वहीं, तीन साल की बच्ची गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ी हुई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुचीं रेल पुलिस ने इस घटना को पारिवारिक विवाद का कारण बताया. वहीं, पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




