Jehanabad : उत्तरी दौलतपुर में गायत्री परिवार ने किया पौधारोपण

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 257वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद नगर के उत्तरी दौलतपुर, राजबाजार में किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद

. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 257वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद नगर के उत्तरी दौलतपुर, राजबाजार में किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाये और उनके संरक्षण का संकल्प लिया. साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रकृति संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकें. वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को देखते हुए वृक्षारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. ऐसे में इस प्रकार के नियमित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस पावन अवसर पर रंगेश कुमार, शिशुपाल कुमार, संजय कुमार, परमेंद्र कुमार, अजीत कुमार, अटल जी एवं श्रीराम उपस्थित थे.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन