Jehanabad : अभाविप की जिला समीक्षा बैठक में वंदे मातरम् आयोजन की बनी योजना

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जहानाबाद जिला की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक स्थानीय कार्यालय गौरक्षणी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जहानाबाद जिला की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक स्थानीय कार्यालय गौरक्षणी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बैठक में संगठन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों, वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही छात्रहित, राष्ट्रहित और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में परिषद की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करना था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी साझा की और संगठन को सशक्त बनाने पर विचार रखे. बैठक में निर्णय लिया गया कि “वंदे मातरम् ” के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक साथ सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया जाएगा. इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही प्रख्यात शिक्षाविद एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रेरणास्रोत प्रो. यशवंतराव केलकर जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों में सेमिनार, व्याख्यान और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में विभाग विस्तार प्रमुख नागेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, जिला संयोजक सुरजीत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण जी, रजनीश कुमार, प्रो. प्रकाश चंद्रा, नगर मंत्री हरेराम कुमार, बाल्मीकि कुमार, राहुल कुमार, किशन कुमार, अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन