जहानाबाद : किसान की गोली मार हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद : शहर के जहानाबाद स्टेशन से सटे सहवाजपुर के इलाके में रविवार की देर शाम जमीन विवाद में किसान सगुनी यादव उर्फ राय जी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इससे इलाके में तनाव गहरा गया है. मृतक के पुत्र शशिकांत ने बताया कि मेरे घर में शादी थी. पिताजी पांच लाख रुपये […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के जहानाबाद स्टेशन से सटे सहवाजपुर के इलाके में रविवार की देर शाम जमीन विवाद में किसान सगुनी यादव उर्फ राय जी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इससे इलाके में तनाव गहरा गया है. मृतक के पुत्र शशिकांत ने बताया कि मेरे घर में शादी थी.

विज्ञापन

पिताजी पांच लाख रुपये लेकर देर शाम गांव लौट रहे थे. गांव के दूसरे गुट के कुछ लोग घात लगाये चौराहे पर बैठे थे. पिताजी को आते देख अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क से किनारे ले जाकर चार गोलियां दाग दीं. साथ में पैसों से भरा थैला भी लेकर सभी अपराधी कल्पा ओपी की ओर भाग निकले. इधर, वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात ठप कर दिया और नारेबाजी करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन