हंगामा मचा रहा शराबी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शराब के नशे में हंगामा मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति जहानाबाद व्यवहार न्यायालय का कर्मी विजय कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार वह शराब के नशे में गांधी मैदान इलाके में हंगामा मचा रहा था, तभी रास्ते से डीआइओ की टीम गुजर रही थी. टीम […]
विज्ञापन
जहानाबाद : शराब के नशे में हंगामा मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति जहानाबाद व्यवहार न्यायालय का कर्मी विजय कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार वह शराब के नशे में गांधी मैदान इलाके में हंगामा मचा रहा था, तभी रास्ते से डीआइओ की टीम गुजर रही थी. टीम की नजर उक्त नशेड़ी पर पड़ी. जांच के क्रम में वह शराब के नशे में धूत था.
गिरफ्तार नशेड़ी काको थाना क्षेत्र के औलियाचक निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र विजय कुमार बताया जाता है. जो जहानाबाद सिविल कोर्ट में कार्यरत है.पुलिस हिरासत में लेकर नशेड़ी का मेडिकल जांच कराया और नगर थाने को सुपूर्द कर दिया. पुलिस जांच करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










