देसरी थाने में ट्रकचालक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 6:07 AM

विज्ञापन

देसरी : बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने देसरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि वह सोनू कैरियर में गाड़ी चलाता है. इसी कंपनी में धनौती खानपुर पकड़ी निवासी संजीत कुमार सिंह गाड़ी चलाता है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी रिश्तेदारी में झगड़ा हो […]

विज्ञापन
देसरी : बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने देसरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि वह सोनू कैरियर में गाड़ी चलाता है. इसी कंपनी में धनौती खानपुर पकड़ी निवासी संजीत कुमार सिंह गाड़ी चलाता है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी रिश्तेदारी में झगड़ा हो जाने पर उसने कहा था कि हाजीपुर-जंदाहा रोड में गाड़ी चलाने नहीं देगा.
जब वह बीते 10 अप्रैल के रात में ट्रक लेकर जंदाहा से हाजीपुर के लिए चला कि गुरु चौक से 10 चक्का ट्रक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया गया. जब गाजीपुर पहुंचा कि आगे से बोलेरो लगाकर संजीत कुमार सिंह के भाई ने आठ-दस व्यक्तियों के साथ घेर कर गाड़ी के गेट पर चढ़ कर मारना-पीटना शुरू कर दिया. जब उसने गाड़ी बढ़ाने की कोशिश की तो उसकी स्टेयरिंग घुमा दी गयी.
इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सभी ने मिलकर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से वह बच गया. उसने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या करने की नीयत से उस पर हमला किया गया. पुलिस के पहुंचते ही सभी भाग निकले. जख्मी को पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन