जहानाबाद में जागरुकता योजना के तहत बैठक, बुजुर्गों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
jahanabad news

सांकेतिक तस्वीर

Jahanabad News: जहानाबाद में जागृति योजना 2025 के तहत बुजुर्गों के अधिकारों पर बैठक हुई. भरण-पोषण कानून और हेल्पलाइन 14567 की जानकारी दी गई. बुजुर्गों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jahanabad News: जहानाबाद नगर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर जागृति योजना 2025 के अंतर्गत “वरिष्ठ जन अधिकार, सशक्तीकरण एवं गरिमा” विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में बुजुर्गों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कई मामलों में बुजुर्गों के साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार, उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना तथा संपत्ति से संबंधित विवाद सामने आते हैं. इन समस्याओं के समाधान और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया.

कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

बैठक में बताया गया कि स्थानीय स्वशासन निकायों जैसे नगर पालिका और पंचायतों के माध्यम से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, ताकि जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ सके.

भरण-पोषण कानून पर जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि भारत में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल एवं कल्याण हेतु भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 लागू है. इसके तहत बच्चों को अपने माता-पिता की भोजन, आवास और चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करना अनिवार्य है.

शिकायत और हेल्पलाइन की सुविधा

यदि किसी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार होता है तो वे मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14567 के माध्यम से बुजुर्ग आपात स्थिति में सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.

जागरूकता अभियान जारी

अधिकारियों ने कहा कि कोई भी नागरिक जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों और विधिक सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

ALSO READ: जहानाबाद में कैंप लगाकर शिक्षकों के अंतर वेतन का होगा भुगतान

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन