जहानाबाद में कार को बचाने के प्रयास में पलटा टेम्पो, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत टेम्पो पलटने से घायल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के कारगिल चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो, जिसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अनियंत्रित होकर एक टेम्पो पलट गया, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

कार को बचाने के प्रयास में पलटा टेम्पो

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसी प्रखंड के अहियासा गांव निवासी एक ही परिवार के लोग किसी काम से टेम्पो पर सवार होकर जहानाबाद कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान कारगिल चौक के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. कार से टक्कर बचाने के प्रयास में टेम्पो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया.

हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल

इस दुर्घटना में अहियासा गांव निवासी संतोष बिंद, जासु देवी, बबिता देवी और सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद टेम्पो में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन