कपड़ा गोदाम में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2019 6:03 AM

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शहर के पुरानी अस्पताल रोड स्थित एक कपड़ा गोदाम में सोमवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में गोदाम में रखी करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दकमल गाड़ियों के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के संबंध […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : शहर के पुरानी अस्पताल रोड स्थित एक कपड़ा गोदाम में सोमवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में गोदाम में रखी करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दकमल गाड़ियों के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सराय रोड में संचालित गणेश हैंडलूम नामक प्रतिष्ठान का गोदाम पुरानी अस्पताल रोड में है. प्रतिष्ठान के संचालक केदार प्रसाद केशरी के पुत्र मनीष केशरी ने बताया कि उन्हें गोदाम के आसपास के लोगों द्वारा जानकारी दी गयी कि गोदाम से धुआं निकल रहा है.
जब वह गोदाम पर पहुंचा तथा गोदाम का शटर खोलने का प्रयास किया तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था. किसी तरह गोदाम का शटर खोला गया. घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया.
उन्होंने बताया कि गोदाम में लगभग पांच लाख से अधिक का कपड़ा रखा हुआ था, जो जल गया. उन्होंने बताया कि शॉर्ट-सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी है. गोदाम में कपड़ा भरा होने के कारण आग ने भयावह रूप धारण कर लिया जिससे काफी नुकसान हुआ है.
गोदाम में आग लगते ही काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गये तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह गोदाम में जाने का दुस्साहस करे. आखिरकार दमकल गाड़ियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.
गोदाम में लगी आग बुझाने के क्रम में गोदाम संचालक मनीष भी घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घायल ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर वह गोदाम पर पहुंचा था तथा गोदाम का शटर खोलने के बाद वह आग बुझाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान गोदाम में लगे शीशे आदि टूट गये जिससे उसका हाथ कट गया और चोटें भी आयीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन