जाम में फंस रहे लोग, नहीं कर रहे वैकल्पिक डायवर्सन का उपयोग

Updated at : 13 Mar 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
जाम में फंस रहे लोग, नहीं कर रहे वैकल्पिक डायवर्सन का उपयोग

जहानाबाद नगर : जिला प्रशासन के निर्देश पर नप प्रशासन ने दरधा नदी पुल के समीप नदी में डायवर्सन का निर्माण कराया है, ताकि वाहनों का परिचालन इस डायवर्सन से हो सके और लोगों को जाम से मुक्ति मिले. डायवर्सन बने एक पखवारा बीत गया, लेकिन अब भी लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : जिला प्रशासन के निर्देश पर नप प्रशासन ने दरधा नदी पुल के समीप नदी में डायवर्सन का निर्माण कराया है, ताकि वाहनों का परिचालन इस डायवर्सन से हो सके और लोगों को जाम से मुक्ति मिले. डायवर्सन बने एक पखवारा बीत गया, लेकिन अब भी लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं.

शहर में जाम की समस्या नित्य प्रतिदिन उत्पन्न हो रही है. लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं, बावजूद इसके वैकल्पिक मार्ग के रूप में बना डायवर्सन का उपयोग नहीं कर रहे हैं. ऐसे में प्रशासन द्वारा बनाये गये इस डायवर्सन की उपयोगिता शून्य साबित हो रहा है.
कुछ बाइक सवार डायवर्सन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे वे आसानी से राजाबाजार होते हुए अरवल की ओर निकल रहे हैं. लेकिन बड़े वाहन व छोटे चार पहिया वाहन चालक इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं.
नप प्रशासन ने दरधा नदी पुल के समीप डायवर्सन बनाया था, ताकि गया व घोसी की ओर से आने वाले वाहन चालक आसानी से डायवर्सन के सहारे राजाबाजार होते हुए अरवल की ओर निकल जाएं. वाहन चालक जाम में फंसे दिख रहे हैं, लेकिन वे इस वैकल्पिक मार्ग के रूप में बने डायवर्सन का उपयोग नहीं कर रहे हैं.
अंडरपास में अक्सर लगती है जाम:राजाबाजार रेलवे अंडरपास में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है. विशेषकर लग्न के इस मौसम में तो सुबह हो या शाम, हर समय जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में अगर छोटे वाहन चालक दरधा नदी में बने डायवर्सन का उपयोग करें तो उन्हें जाम की समस्या से निजात मिल सकता है
और वे उक्त मार्ग से राजाबाजार की ओर निकल सकते हैं. डायवर्सन में जाम लगने का प्रभाव पटना-गया मुख्य मार्ग पर भी पड़ने लगता है. इससे बचने के लिए लोगों को डायवर्सन का उपयोग कर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन