Siwan News : निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद डीएम ने लिया जायजा

सीओ से बातचीत करते डीएम
Siwan News : ग्रामीणों के आरोप पर डीएम ने पुलिया निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
Siwan News : प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव में बन रहे सड़क के बीच निर्माणाधीन पुलिया कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार की सुबह जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय निरीक्षण करने निर्माणस्थल पहुंचे .बताया गया कि मुबारपकुर से मेहंदार जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है, जिसमें मुबारपकुर गांव स्थित सड़क के बीच एक पुलिया का निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में अनियमितता की जा रही है.
बरसात से पहले पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने जताई चिंता
शिकायत है कि पुलिया के दोनों तरफ घनी आबादी है, और आबादी को देखते हुए पुलिया निर्माण होनी चाहिए लेकिन निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्माण कार्य में लोहे का रॉड का उपयोग नहीं के बराबर हो रहा है जिसके कारण पुलिया बरसात की भेंट चढ़ सकता है और भविष्य में दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाएगी.ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे हीं निर्माणाधीन कार्य स्थल पर पहुंच गए . बताया गया कि डीएम ने अनियमितता से अवगत होते हुए स्थानीय सीओ को निर्माण की तस्वीर लेने तथा अन्य प्रक्रिया पूरा करने के लिए निर्देशित किया. उसके बाद जिलाधिकारी प्रखंड के पंचायतों में बन रहे फॉर्मर आईडी का जायजा लेने के पश्चात कार्य में लगे अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये.
Also Read : Gopalganj news: बीमारी होने पर ‘गूगल डॉक्टर’ के भरोसे दवा खाना पड़ सकता है भारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










