मैट्रिक परीक्षा समाप्त, मूल्यांकन की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 6:18 AM
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गया. परीक्षा के अंतिम दिन ऐच्छिक विषय की परीक्षा हुई. ऐच्छिक विषय की परीक्षा में भी 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 234 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 118 […]
विज्ञापन
जहानाबाद नगर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गया. परीक्षा के अंतिम दिन ऐच्छिक विषय की परीक्षा हुई. ऐच्छिक विषय की परीक्षा में भी 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 234 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
वहीं द्वितीय पाली में 118 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम होने के कारण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा. जिले में 15 परीक्षा केंद्र मैट्रिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बनाये गये थे. परीक्षा समाप्ति के बाद जहां परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली. वहीं विभागीय अधिकारी व वीक्षक कार्य में जुटे शिक्षक व दंडाधिकारी भी चैन की सांस लिए.
पूरे परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में नहीं पकड़े गये. इस दौरान पांच मुन्ना भाई जरूर पकड़ में आये. परीक्षा समाप्ति के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी 02 मार्च से होने वाला इंटरमीडिएट के मूल्यांकन कार्य की तैयारी में जुट गये हैं. मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाये गये हैं. मुरलीधर इंटर विद्यालय तथा राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. जहां मूल्यांकन को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










