परीक्षार्थियों से भरा ऑटो पलटा कई घायल, एक पटना रेफर

जहानाबाद नगर : जहानाबाद-काको एनएच 110 पर हाजीपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह परीक्षार्थियों से भरा ऑटो पलट गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार कई परीक्षार्थी घायल हो गये. परीक्षार्थियों ने इलाज कराने के बजाय परीक्षा देना ज्यादा आवश्यक समझा. वहीं ऑटो पर सवार एक परीक्षार्थी के अभिभावक गंभीर रूप से घायल हो […]
जहानाबाद नगर : जहानाबाद-काको एनएच 110 पर हाजीपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह परीक्षार्थियों से भरा ऑटो पलट गयी. इस घटना में ऑटो पर सवार कई परीक्षार्थी घायल हो गये. परीक्षार्थियों ने इलाज कराने के बजाय परीक्षा देना ज्यादा आवश्यक समझा. वहीं ऑटो पर सवार एक परीक्षार्थी के अभिभावक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि काको-पाली थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव से परीक्षार्थी ऑटो पर सवार होकर जिला मुख्यालय परीक्षा देने आ रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इस घटना में ऑटो पर सवार कई परीक्षार्थियों को चोटें आयी. लेकिन परीक्षार्थी चोट की परवाह किये बिना परीक्षा केंद्र पर चले गये. वहीं ऑटो पर सवार राकेश कुमार को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










