जहानाबाद: जानवर को बचाने के प्रयास में युवक की डूबकर मौत, घोसी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से मातम

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

टेहटा निवासी रविन्द्र कुमार (36) की घोसी थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में मौत हो गई. वे एक जानवर को गहरे पानी से बचाते हुए खुद डूब गए. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव निकाला.

विज्ञापन

Jehanabad Accidental death: घोसी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में जानवर को बचाने के प्रयास में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के तरहुआ गांव निवासी 36 वर्षीय रविन्द्र कुमार उर्फ गूगा के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय सिपाही पंडित का पुत्र था.

जानवर को बचाने के लिए पानी में कूदा युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुमार गांव के मवेशियों को चराने के लिए घोसी थाना क्षेत्र के रुपदेवविगहा गांव के पश्चिम स्थित पईन के पास गया था. इसी दौरान एक जानवर पईन में जमा गहरे पानी में उतर गया और उसमें फंस गया. जानवर को डूबने से बचाने के उद्देश्य से रविन्द्र कुमार बिना देर किए पानी में कूद गया. काफी प्रयास के बाद उसने जानवर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल सका.

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी से उसका शव बाहर निकाला. मौके पर पहुंची घोसी डायल-112 पुलिस टीम ने भी शव को बाहर निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में ग्रामीणों की मदद की.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

परिवार में मचा कोहराम

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविन्द्र कुमार बेहद सरल स्वभाव का व्यक्ति था और जानवर को बचाने की कोशिश में उसने अपनी जान गंवा दी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन