पटना: 26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक के पास से देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna liquor smugglers arrested: मसौढ़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कादिरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शाहोपुर गांव के पास दो शराब तस्करों को 26 लीटर देशी शराब, एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Patna liquor smugglers arrested: मसौढ़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कादिरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शाहोपुर गांव के समीप बाइक से जा रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 26 लीटर देशी शराब बरामद की है.

तलाशी में मिला हथियार और कारतूस

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की तलाशी के दौरान एक आरोपित के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि तस्कर हथियार के बल पर शराब तस्करी के कारोबार को अंजाम देने की तैयारी में थे.

दोनों आरोपित कादिरगंज क्षेत्र के निवासी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी विकास कुमार और अरुण प्रसाद के रूप में हुई है. दोनों के विरुद्ध पुलिस ने अपने बयान पर कादिरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की है.

एक आरोपित पर पहले से दर्ज हैं चार मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास कुमार के खिलाफ कादिरगंज और धनरूआ थाना में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

कादिरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बरामद बाइक के स्वामित्व और उसके उपयोग की भी जांच की जा रही है. पुलिस शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन