दुल्हिन बाजार में धान रोपनी कर लौटी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोरैया गांव में धान रोपनी के बाद घर लौट रही 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. घर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

Patna suspicious death: दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में रविवार को एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला खेत में धान रोपनी का काम कर घर लौट रही थी. घर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

घर पहुंचते ही हो गई बेहोश

जानकारी के अनुसार कोरैया गांव निवासी अनीस कुमार की पत्नी संगीता देवी रविवार को गांव के बाहर खेत में धान रोपनी करने गई थीं. संध्या के समय काम समाप्त कर वह घर लौट रही थीं. बताया जाता है कि जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचीं, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला के बेहोश होने के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जमुई स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने संगीता देवी को मृत घोषित कर दिया.

मौत के कारणों का नहीं चला पता

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है. ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन