हजारीबाग बड़कागांव में गोलीबारी के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का ऑडियो वायरल, पुलिस के दावों को किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के बड़कागांव में ट्रांसपोर्टिंग स्थल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी. इस घटना के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस के दावों को खारिज कर रहा है.

विज्ञापन

हजारीबाग से संजय सागर की रिपोर्ट

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 माइल के पास देर रात अपराधियों ने ट्रांसपोर्टिंग स्थल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद रविवार सुबह 11 बजे एसपी ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया. पुलिस की मानें तो वह हर संभावित वजहों को ध्यान में रखते सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक खुद पूरी घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. दूसरी तरफ इस घटना के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बाइक दूर खड़ी कर आए अपराधी

घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए एसपी अमन कुमार ने बताया कि मामले की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीती रात अपराधी मोटरसाइकिल से आए थे. उन्होंने बाइक को कुछ दूरी पर ही खड़ा कर दिया और पैदल ट्रांसपोर्टिंग स्थल पर पहुंचकर छोटे हथियारों (पिस्तौल/कट्टे) से फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद अपराधियों ने लोहे की रड से मौके पर खड़े एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 02 AX 1480) का शीशा पूरी तरह चकनाचूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा

खोखा की हुई बरामदगी

एसपी के अनुसार मौके पर लगभग 7 से 8 राउंड गोलियां चलने की आशंका है, जिनमें से पुलिस ने 5 खोखे बरामद कर लिए हैं. पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रंगदार प्रिंस खान का ऑडियो वायरल

एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन घटना में 7-8 राउंड फायरिंग की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक कथित ऑडियो संदेश तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में प्रिंस खान यह कहता सुनाई दे रहा है कि वह "दुबई से बोल रहा है". उन्होंने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कह रहा है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. ऑडियो में दावा किया गया है कि मौके पर 4 नहीं, बल्कि पूरे 40 राउंड गोलियां चलाई गई हैं और उसके नाम के 8 पर्चे छोड़े गए हैं. हालांकि, पुलिस इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: रांची में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू, भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 135वें डूरंड कप का आगाज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola