दारू में पांच दिवसीय गणपति पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू

Updated:
विज्ञापन

पूजा अर्चना करते श्रद्धालुगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दारू के बासोबार में पांच दिवसीय गणपति पूजा का शुभारंभ हो गया है. वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई. इस आयोजन में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

दारू. दारू प्रखंड के बासोबार में पांच दिवसीय गणपति पूजा का आयोजन भक्तिमय के साथ किया गया. आचार्य डॉ अनुराग नारायण शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करायी. श्रद्धाभाव से इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई. सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना की. संध्या के समय विशेष आरती का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. इस उत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ संध्या आरती होगी. महाभोग का वितरण होगा. भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित करेंगे. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण है.

लोगों में इस उत्सव को लेकर विशेष उत्साह है. संचालन श्री श्री गणपति पूजा महासमिति द्वारा किया जा रहा है. समिति में संयोजक भैया नवजीत सिन्हा, अध्यक्ष रवि कश्यप, सचिव नारायण दास, कोषाध्यक्ष दशरथ कुमार दास, महाअध्यक्ष नागेश्वर महतो, आचार्य डॉ अनुराग नारायण शर्मा, आलोक राज, राज कुमार दास, प्रकाश कुमार, रोशन सिन्हा, जितेंद्र भूषण सिन्हा, राहुल राज, रॉकी रवानी, बॉबी सिन्हा, आलोक राज सहित कई भक्त इस पूजा को सफल बनाने में शामिल हैं. पांच दिवसीय गणपति पूजा का समापन 18 सितम्बर को आरती, भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola