इचाक के कई गांवों में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुई गणेश पूजा

Updated:
विज्ञापन

भगवान गणेश की पूजा करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भादो चौठ के अवसर पर इचाक प्रखंड के कुरहा, मांगुरा सहित कई गांवों में भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से की गई. साप्ताहिक महोत्सव शुरू हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

इचाक, हजारीबाग: भादो चौठ गणपति पूजा के अवसर पर इचाक प्रखंड के कुरहा, मांगुरा, जमुआरी, देवकुली, सिझुआ, तिलरा, करियातपुर, बरकाकला, बरका खुर्द, अलौंजा, इचाक मोड़, हदारी, बोंगा, गुंजा, चंदा, जलौंध, मोक्तमा समेत कई गांवों के चौक पर भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से की गयी. सोमवार शाम सभी जगहों पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए.

विज्ञापन

श्रद्धालु युवकों की टोली ने पूजा-अर्चना के साथ साप्ताहिक महोत्सव शुरू किया. कुरहा शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों ने पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव शुरू कराया. इसमें पूजा कमेटी के अध्यक्ष लीलो मेहता, जिम्मेदार मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता उर्फ मलखान, मुखिया संगीता देवी, अर्जुन मेहता, मुनेंद्र मेहता, राजेश मेहता, सुभाष मेहता, राजेंद्र मेहता, गोविंद मेहता समेत कई युवाओं ने हिस्सा लिया.

मांगुरा गांव में मुद्रिका मेहता, अरुण मेहता, विनय राणा, दीपू राणा, लक्ष्मण कुमार के अलावा श्रीराम चौक के ग्रामीण महिला-पुरुषों ने पूजा उत्सव में भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola