13 माइल में हाइवा ने बोलेरो पिकअप में मारी टक्कर, चार मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के 13 माइल में देर रात हुए सड़क हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए. एक हाइवा ने बोलेरो पिकअप को टक्कर मारी, जिसके बाद पिकअप खेत में जा गिरा. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

विज्ञापन

बड़कागांव, हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित 13 माइल में 13 सितंबर की देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में चार मजदूर घायल हो गये. हादसे का खौफनाक मंजर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हजारीबाग की ओर से काम कर मजदूरों को लेकर एक बोलेरो पिकअप (जेएच02एच/0771) बड़कागांव की ओर आ रहा था. इसी दौरान 13 माइल के पास पीछे से आ रहे हाइवा (जेएच02एएफ/3534) ने बोलेरो पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो पिकअप सड़क किनारे करीब पांच से सात फीट नीचे खेत में जा गिरा. इसी दौरान वह आगे से आ रहे बोलेरो कैंपर (जेएच02बीएस/4783) से भी टकरा गया.

हादसे में पिकअप सवार अनिल कुमार, रवि रंजन कुमार, नितेश कुमार और दीपक कुमार घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों और सीआइएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला. हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola