जहानाबाद: लोजपा(R) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने पूर्व मंत्री शकील अहमद खां की मजार पर अर्पित की श्रद्धांजलि
लोजपा (रा.) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी का स्वागत करते लोग
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने पूर्व मंत्री शकील अहमद खां की मजार पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंसारी ने कहा कि खां ने गरीबों की आवाज उठाई और समाजसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.
Jehanabad LJP Ram Vilas: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी रविवार को मखदुमपुर प्रखंड के मखपा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व मंत्री शकील अहमद खां की मजार पर चादरपोशी कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
समाजसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे शकील अहमद खां
इस अवसर पर अशरफ अंसारी ने कहा कि शकील अहमद खां ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाया. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और संघर्ष आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि शकील अहमद खां के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है.
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मखदुमपुर पहुंचने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशरफ अंसारी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए.
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, जिलाध्यक्ष (संसदीय बोर्ड) निरंजन कुमार नीरू, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष (पंचायती राज प्रकोष्ठ) संजय पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना कुमारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खुर्शीद रशीद, दिलीप चौधरी, हरिनंदन पासवान, अमित कुमार, रवि रंजन पासवान, राजेश चौधरी, गनौरी चौधरी और पवन पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए