मिशन चबूतरा अभियान के तहत तार चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद पुलिस ने मिशन चबूतरा अभियान के तहत तार चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद एसपी किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में मिशन चबूतरा अभियान चलाया गया. अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में काको थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी मुकेश यादव, नगर थाना क्षेत्र के बिशुनगंज निवासी खुर्शीद आलम के पुत्र मो. इकबाल तथा शौकत अंसारी के पुत्र मो. नासिर अंसारी शामिल हैं.

विज्ञापन

तार चोरी के मामले में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों को तार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अपराधियों और नशेड़ियों पर बढ़ी सख्ती

बताया जाता है कि हाल के दिनों में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को मिशन चबूतरा अभियान के तहत अपराधियों और नशेड़ियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का विशेष निर्देश दिया है. इसके बाद जिले में पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है. पुलिस द्वारा संदिग्धों की निगरानी के साथ फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन