जहानाबाद: आश्वासन के नौ माह बाद भी फैसला नहीं, कार्यपालक सहायकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल कार्यपालक सहायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है. नौ महीने के आश्वासन के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाने पर संघ में नाराजगी है. अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई की बैठक शनिवार को निजी हॉल में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन के विस्तार के साथ लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. संघ ने आरोप लगाया कि पूर्व में आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

मानदेय पुनर्निर्धारण का मामला लंबित

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि 26 अगस्त 2025 को हुई 36वीं शासी परिषद की बैठक में मानदेय पुनर्निर्धारण पर अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद 6 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव-सह-मिशन निदेशक, बीपीएसएमएस की ओर से मानदेय वृद्धि का आश्वासन दिया गया. वहीं, 10 दिसंबर 2025 को हुई 37वीं बैठक में तीन माह के भीतर अनुशंसा देने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था. निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

15 दिनों में संगठन का होगा विस्तार

बैठक में तय किया गया कि अगले 15 दिनों के भीतर प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा. संघ ने सरकार से सभी विभागों में समूह स्वास्थ्य बीमा और कॉरपोरेट सैलरी पैकेज लागू करने की मांग की.

आउटसोर्सिंग से हटाने का विरोध

संघ ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यपालक सहायकों को हटाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया. कार्य समीक्षा या वित्तीय बोझ का हवाला देकर कार्यपालक सहायकों को हटाने की धमकी देने के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा. इसके अलावा ईपीएफ, अवकाश समेत अन्य वैधानिक सुविधाओं में अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया.

15 वर्षों से संविदा पर काम करने का आरोप

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक सहायक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इसके बावजूद पिछले 15 वर्षों से संविदा के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों पर ठोस निर्णय चाहिए.

अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

संघ ने घोषणा की कि अक्टूबर 2026 से जिले के सभी कार्यपालक सहायक राज्य संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन में शामिल होंगे. जरूरत पड़ने पर पटना में भी प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी रविश रंजन सहित विवेक, गणेश, विकास, रणवीर, सनी, रवीश, रोहित, मो. जफर, आलमगीर अंसारी, महेश प्रसाद, अभय तिवारी, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन