बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील और बाल-मित्रवत हो पुलिस का व्यवहार : एएसपी

Updated:
विज्ञापन

बाल संरक्षण कार्यशाला मे शामिल पुलिस अधिकारी व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. जहानाबाद में आयोजित बाल संरक्षण कार्यशाला में पुलिस को बाल-मित्रवत व्यवहार अपनाने और समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद पुलिस एवं कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय बाल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिले के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, मानव व्यापार रोधी इकाई के पदाधिकारी तथा बाल संरक्षण से जुड़े अन्य हितधारकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बच्चों में पुलिस के प्रति भरोसा जरूरी

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एएसपी मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और बाल-मित्रवत होना चाहिए. बच्चा पुलिस के पास आने से डरे नहीं, बल्कि भरोसे के साथ अपनी बात रख सके. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा पुलिस की प्राथमिकता है.

बाल विवाह और तस्करी रोकने में समुदाय की भूमिका

एएसपी ने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया. उन्होंने स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के आसपास नशाखोरी तथा छेड़खानी पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर नियमित संवाद और निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय होंगी बाल संरक्षण समितियां

कवच परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश कुमार ने बताया कि मिशन वात्सल्य के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय और सशक्त किया जा रहा है. इसका उद्देश्य गांव स्तर पर बच्चों की पहचान कर उनकी सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है.

पुलिस पदाधिकारियों को कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रसून कुणाल, ऋषिकेश कुमार एवं चंद्रशेखर सिंह ने किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम और बीएनएसएस की धारा 173 के तहत जीरो एफआईआर की प्रक्रिया के साथ बाल-मित्रवत पुलिसिंग के व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी. प्रतिभागियों को बच्चों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रावधानों और पुलिस की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.

सुरक्षित जहानाबाद बनाने की ली सामूहिक शपथ

कार्यशाला के समापन पर अधिकारियों और प्रतिभागियों ने बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल जहानाबाद बनाने की सामूहिक शपथ ली. इस अवसर पर डीएसपी (अपराध) विनोद कुमार सिंह, साइबर डीएसपी अंकित कुमार, एसडीपीओ अनिकेत कुमार त्रिवेदी, कृति कमल, रघुनाथ प्रसाद सहित पुलिस विभाग और कवच परियोजना के सदस्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन